ePaper

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, प्रखंड अध्यक्ष का हुआ चयन

Updated at : 27 Apr 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, प्रखंड अध्यक्ष का हुआ चयन

पुनः दूसरी बार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पद पर महेश पांडे का चयन किया गया

विज्ञापन

सरायगढ़. बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही परिसर में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लक्ष्मी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक प्रो सूर्य नारायण मेहता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पुनः दूसरी बार कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पद पर महेश पांडे का चयन किया गया. साथ ही उत्तरी छह पंचायतों का मंडल अध्यक्ष अभिनव कुमार मेहता एवं दक्षिणी भाग से छह पंचायतों का मंडल अध्यक्ष छोटु कुमार यादव का सर्वसम्मति से चयन किया गया. बैठक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चल रहे हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत विस्तृत रूप से समीक्षा कर जानकारी दी गई तथा प्रत्येक बूथ पर बीएलए का गठन किया गया. इस मौके पर अमोद कुमार यादव, देवेन्द्र प्रसाद यादव, सूर्य नारायण राम, सावित्री देवी, जीतेन्द्र यादव, मोतीराम,मो खलील,मो तजम्मुल हुसैन, कृष्ण मोहन पासवान, सुंदेश्वर यादव, आनंद सिंह, राजकुमार विश्वास,जय प्रकाश ठाकुर,राम प्रकाश पांडेय सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन