मारपीट कर घायल कर जेवरात छीन लेने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

शिकायत उससे की गई एवं ऐसा नहीं करने की सलाह दिया.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर चौदह निवासी शंभु पासवान के 19 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मारपीट कर उसे एवं उसके चचेरे भाई को घायल कर गले से छह भर का चांदी का चैन छीन लेने की शिकायत की है. घटना बुधवार के सबेरे साढ़े आठ बजे के करीब की बताई जा रही है. आवेदिका के मुताबिक नामजद उसके ही वार्ड के बेचन उर्फ उमाकांत पासवान के अठ्ठारह वर्षी पुत्र बंटी उर्फ अंबुज कुमार, इंदल पासवान के अठ्ठारह वर्षीय पुत्र रूस्तम कुमार उसके घर पर चोरी करने के नियत से लगातार रात के ग्यारह बजे के करीब तीन रात उसके घर पर पहुंचा. इसी बात की शिकायत उससे की गई एवं ऐसा नहीं करने की सलाह दिया. इससे नाराज हो नामजद बंटी ने अपने दो भाई 23 वर्षीय सनोज एवं 19 वर्षीय अनुज के सहयोग से गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर जेवरात छीन लिया. वही बीच बचाव करने के लिए पहुंचे उसके चचेरे भाई टुनटुन पासवान को भी मारपीट कर घायल कर दिया. वही घायलावस्था में दोनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर स्थिति बेहतर होने पर चिकित्सक ने छुट्टी दे दी. जबकि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन