ट्रक की ठोकर से बच्चा जख्मी, रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया
राघोपुर. थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत पंचायत अंतर्गत भगता टोला के समीप एनएच 27 पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बच्चा को ठोकर मार दिया. जिसके कारण बच्चा जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़ा. बाद में स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी बच्चे को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि स्थानीय विनोद कुमार शर्मा का चार वर्षीय पुत्र सुशील कुमार एनएच 27 को पार कर रहा था. इसी दौरान प्रतापगंज की तरफ से तेज रफ्तार में सिमराही की तरफ जा रही एक ट्रक ने बच्चे को ठोकर मार दिया. जिसके कारण बच्चा सड़क पर ही घायल होकर गिर पड़ा. जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










