कोशी नदी में डूबने से बालक की मौत, गांव में मातमी सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

विज्ञापन

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के बकौर वार्ड नंबर 07 में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. कोशी नदी में डूबने से इमरान का सात वर्षीय पुत्र जफरान की मौत हो गई. परिजनों के अनुसार जफरान अपने मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने के लिए नदी किनारे गया था. खेल-खेल में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अरमान को नदी से बाहर निकाला. गंभीर हालत में उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन