ePaper

वाहन चेकिंग अभियान में 20 चालकों का काटा चालान

Updated at : 28 Jun 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग अभियान में 20 चालकों का काटा चालान

वाहन चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट उपयोग के लिए भी विशेष तौर पर अपील की जा रही है

विज्ञापन

निर्मली. थाना की पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अपराध नियंत्रण के मद्देनजर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान 20 वाहन चालकों से 81 हजार रुपये बतौर जुर्माना की राशि भरपाई के लिए चालान काटे गए. अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत वाहनों व वाहनों के डिक्की की तलाशी ली गयी. साथ ही वाहन और चालक से संबंधित दस्तावेज की भी जांच की गई. विभिन्न मामले में त्रुटि पाए जाने पर 20 वाहन चालकों के खिलाफ 81 हजार रुपये के चालान काटे गए. बताया कि वाहन जांच अभियान के तहत शराब व गांजा तस्करी पर रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी पर बल दिया जा रहा है. वाहन चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट उपयोग के लिए भी विशेष तौर पर अपील की जा रही है. ताकि सड़क दुर्घटना पर भी अंकुश लग सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन