सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षक को यादगार विदाई दी

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, डुमरी में रविवार को प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गिरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक सुमन कुमार पंकज ने किया. कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी और उनकी पत्नी रीता देवी को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, शॉल, माला, बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह और धार्मिक ग्रंथ भी भेंट किए गए. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षक को यादगार विदाई दी. इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्रमोद कुमार चौधरी ने बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार और अनुशासन भी सिखाया. उनके नेतृत्व में विद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गिरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि शिक्षक कभी पूरी तरह से सेवानिवृत्त नहीं होता, वह जीवन भर समाज का मार्गदर्शन करता रहता है. मौके पर प्रो बैद्यनाथ भगत, सिमराही नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, अरुण जायसवाल, विवेकानंद कुमार, विकास कुमार, रामसेवक यादव, प्रभात कुमार, अरबिंद खेरवार, प्राचार्य अरुण कुमार यादव, रामनरेश कुमार, फूलचंद कुमार, सीताराम पांडेय, पंकज कुमार सहित कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन