रेफरल अस्पताल में खराब पड़ी है सीबीसी मशीन, खून जांच कराने में लोगों को हो रही परेशानी

Published at :30 Jan 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
रेफरल अस्पताल में खराब पड़ी है सीबीसी मशीन, खून जांच कराने में लोगों को हो रही परेशानी

निजी जांच घरों में करीब 200 से 300 रुपये का शुल्क भुगतान करना पड़ता है

विज्ञापन

राघोपुर. रेफरल अस्पताल राघोपुर परिसर में लगी सीबीसी मशीन करीब एक वर्षों से खराब पड़ी है. जिसके कारण लोगों को खून जांच करवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सीबीसी मशीन खराब रहने की वजह से मरीजों को बाहर के निजी क्लिनिकों में जाकर महंगे दामों पर जांच करवाना पड़ रहा है. जानकारी अनुसार रेफरल अस्पताल राघोपुर में प्रतिदिन करीब 200 से 250 मरीजों का ओपीडी होता है. लेकिन अस्पताल में सीबीसी मशीन के खराब रहने तथा प्रेगनेंसी किट उपलब्ध नहीं रहने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं इसे लेकर मरीजों के परिजनों का कहना था कि ब्लड टेस्ट और प्रेगनेंसी टेस्ट पहले अस्पताल में मुफ्त करवाया जाता था. लेकिन करीब एक वर्षों से अस्पताल में सीबीसी मशीन खराब रहने की वजह से उनलोगों को बाहर के निजी जांच घर में मरीज के ब्लड का जांच करवाना पड़ता है. जिसके बदले निजी जांच घरों में करीब 200 से 300 रुपये का शुल्क भुगतान करना पड़ता है. वहीं मामले को लेकर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि करीब एक वर्ष से सीबीसी मशीन खराब है. इस संबंध में कई बार जिला को पत्राचार किया जा चुका है. जल्द ही मशीन को दुरुस्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन