जनता दरबार में 32 मामलों की हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में 32 मामलों की हुई सुनवाई

इस अवसर पर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीति कुमारी भी उपस्थित रही

विज्ञापन

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीएम कौशल कुमार ने की. इस अवसर पर अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीति कुमारी भी उपस्थित रही. जनता दरबार में जिले भर से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए समाधान की दिशा में आवश्यक निर्देश संबंधित विभागों को दिए. जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सशक्त माध्यम है और प्रशासन इसकी नियमितता व प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन