पुलवामा हमला में शहीद जवानों की याद में निकाला कैंडल मार्च

Published at :14 Feb 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा हमला में शहीद जवानों की याद में निकाला कैंडल मार्च

लोगों ने बताया कि आज के दिन ही हमारे 40 सीआरपीएफ पर पुलवामा में आतंकी हमला में मारे गए थे

विज्ञापन

बलुआ बाजार. पुलवामा आतंकी हमला में शहीद जवानों की याद में विशुनपुर शिवराम चौक पर शुक्रवार की शाम भाजपा कार्यकर्ता निखिल सौरभ झा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर नमन किया. लोगों ने बताया कि आज के दिन ही हमारे 40 सीआरपीएफ पर पुलवामा में आतंकी हमला में मारे गए थे. बताया कि इस दिन काला दिन के रूप में मना रहे हैं. निखिल सौरभ झा ने बताया कि यह दिन हर भारतीय को शहीदों के बलिदान का याद दिलाता है. कैंडल मार्च में रंजीत मिश्रा, भूपेंद्र मंडल, संजीव झा, कमलेश साह, गौतम रान, सुरेश पासवान, संजय झा, सौरभ भारद्वाज, रमन भारद्वाज अंकित झा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन