ePaper

पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में कैंडल मार्च के साथ निकाला गया मौन जुलूस

Updated at : 27 Apr 2025 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में कैंडल मार्च के साथ निकाला गया मौन जुलूस

काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षण सह पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा की अगुवाई में मौन जुलूस निकाली गई

विज्ञापन

छातापुर. पहलगाम आतंकी हमला के विरोध में यथासंभव काउंसिल के बैनर तले शनिवार की शाम कैंडल के साथ मौन जुलूस निकाला गया. काउंसिल के राष्ट्रीय संरक्षण सह पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा की अगुवाई में मौन जुलूस निकाली गई. जिसमें यथासंभव के सदस्यों के अलावे पनोरमा पब्लिक स्कूल के प्रबंधन व शिक्षक-शिक्षिका, पनोरमा हॉस्पिटल के चिकित्सक व कर्मी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व प्रबुद्धजन शामिल हुए. सुरक्षा के मद्देनजर थाना पुलिस जुलूस के साथ चल रही थी. मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के समीप से निकला मौन जुलूस एसएच 91 के रास्ते ब्लॉक चौक, बस स्टैंड, कचहरी चौक से होकर मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर तक पहुंची. जहां आतंकवाद के खिलाफ तथा भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाये गए. तत्पश्चात मंदिर परिसर में श्री मिश्रा सहित अन्य ने मृतकों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया. मौके पर पत्रकारों से बात करते संजीव मिश्रा ने कहा कि दुख के इस घड़ी में पूरा देश मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है. जान गंवाने वाले पर्यटकों को इस प्रकार की घटना का कोई आभास नहीं था कि अगले पल क्या होने वाला है. इस स्थिति में पूरा देश भारत सरकार और सेना के साथ खड़ी है. कहा कि अब ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, सरकार से यह मांग करते हैं. कहा कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार को कड़ा निर्णय लेना होगा. जरूरत पड़ी तो देश का हर एक नौजवान सेना को सहयोग करने के लिए तैयार है. मौके पर मुख्यालय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, पंसस जनीफ खान, विकास कुमार, चंद्रदेव पासवान, हर्षित, अमित मिश्रा, हरि मिश्रा, अरुण झा, मिंटू झा, लालमोहन मेहता, कमलेश मिश्रा, दीपक दिलवर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन