बच्चों को मिली पुस्तकें और अलमारी, शिक्षा को मिलेगा नया संबल

Updated:
विज्ञापन
बच्चों को मिली पुस्तकें और अलमारी, शिक्षा को मिलेगा नया संबल

रोटरी क्लब सुपौल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को अपने अभियान प्रोजेक्ट लाइब्रेरी के अंतर्गत बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु पुस्तकें एवं अलमारी प्रदान की गयी.

विज्ञापन

रोटरी क्लब की सराहनीय पहल

सुपौल. रोटरी क्लब सुपौल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को अपने अभियान प्रोजेक्ट लाइब्रेरी के अंतर्गत बच्चों के शैक्षणिक विकास हेतु पुस्तकें एवं अलमारी प्रदान की गयी. इस पहल का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन के माहौल को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को पठन-पाठन के प्रति प्रेरित करना है. इस कार्यक्रम के अंतर्गत चैतमणि मध्य विद्यालय, सुखपुर के लिए प्रायोजक रोटेरियन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह तथा अभ्यास मध्य विद्यालय, बरुआरी के लिए प्रायोजक एवं रोटरी क्लब सुपौल के अध्यक्ष रोटेरियन राघवेंद्र झा उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान अभ्यास मध्य विद्यालय, बरुआरी के शिक्षकों द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा को पाग एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर रोटेरियन डॉ राजाराम गुप्ता ने कहा कि विद्यालयों में पुस्तकें और अलमारी का समुचित संयोजन ज्ञान, अनुशासन और व्यवस्थित शिक्षण वातावरण का आधार होता है. उन्होंने बताया कि सुव्यवस्थित पुस्तकालय न केवल कक्षा की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि विद्यार्थियों को आसानी से पुस्तकें खोजने और पढ़ने के लिए प्रेरित करता है. इससे बच्चों में अनुशासन, ज्ञान का संरक्षण और अध्ययन के प्रति रुचि विकसित होती है. जो उनके शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने अभ्यास मध्य विद्यालय, बरुआरी के पुस्तकालय की सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की सराहना भी की. इस कार्यक्रम में रोटेरियन रवि जैन, उदय कुमार कर्ण, अमित आनंद का विशेष सहयोग रहा. साथ ही अजय सिंह, विवेकानंद झा, सुमन कुमार झा, नेहा कुमारी, विपिन कुमार झा, कुलसुम बानो, मो अफरोज आलम, आशुतोष ठाकुर, आनंद कुमार, अविनाश कुमार, सत्येंद्र कुमार, विभाष कुमार सिंह एवं शंभू सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन