बोलेरो व ऑटो की टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

कटैया-निर्मली मार्ग पर हुई दुर्घटना, घायलों को किया गया पीएमसीएच रेफर

विज्ञापन

– कटैया-निर्मली मार्ग पर हुई दुर्घटना, घायलों को किया गया पीएमसीएच रेफर कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के एनएच 327ई पिपरा-सुपौल मुख्य मार्ग पर कटैयारही गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस और थाने को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान शंकर कुमार (23, वार्ड संख्या 12, थुमहा पंचायत), राजेश कुमार (19, वार्ड संख्या 09) और बिरेन कुमार (29, वार्ड संख्या 13) के रूप में हुई है. बताया गया कि ऑटो चालक सुबह थुमहा से सवारी लेकर सुपौल सब्जी खरीदने जा रहे थे, तभी सुपौल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी. पुलिस ने दोनों वाहनों को वार्ड सदस्य नुनुलाल मंडल के घर के सामने खड़ा करा दिया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल सुपौल में चल रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन