निर्मली विस क्षेत्र में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित

इस सम्मेलन का नेतृत्व मधुबनी जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला प्रभारी रामकुमार राय ने किया
सरायगढ़. भारतीय जनता पार्टी के निर्मली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक दिवसीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन शनिवार को भपटियाही स्थित होटल शोभा भवन में किया गया. इस सम्मेलन का नेतृत्व मधुबनी जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला प्रभारी रामकुमार राय ने किया. सम्मेलन में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा, कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर ही निर्भर करती है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया. इस अवसर पर ऋषिकेश राघव, सरोज झा, मनोरंजन झा, दिलीप सिंह, पवन अग्रवाल, बैद्यनाथ भगत, प्रीतम रजक, विजय कुमार सिंह, सुशील कुमार मोदी, स्मृति कुमारी, सीमा कुमारी, उषा देवी, विनीता देवी, ममता झा, किरण कुशवाहा, रामप्रसाद मंडल, मखन साह, सत्यनारायण शर्मा, मुकेश कुमार मेहता सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










