ePaper

30 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 27 Nov 2024 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
30 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मझारी पंचायत के महुआ वार्ड नंबर 03 निवासी सुमरीत कुमार के रूप में हुई

विज्ञापन

निर्मली. थाना पुलिस ने नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 03 स्थित पोखरा के पास बुधवार को एक बाइक सवार से 30 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक सवार युवक शराब की तस्करी के लिए महुआ से निर्मली शहर में प्रवेश कर रहा है. सूचना मिलते ही गश्ती पर तैनात पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचा तो देखा कि एक ग्लैमर बाइक सवार युवक आ रहा है. पुलिस ने बाइक को रोककर उसके डिक्की की तलाशी ली तो 30 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस ने बाइक एवं शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर की पहचान मझारी पंचायत के महुआ वार्ड नंबर 03 निवासी सुमरीत कुमार के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि तस्कर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन