ePaper

शिक्षक से बाइक सवार अपराधियों ने लूटे 46 हजार रुपये, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated at : 31 May 2024 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक शिक्षक से 46 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. एनएच 327 ई सड़क पर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक शिक्षक से 46 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत समेत पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गयी. जानकारी अनुसार छातापुर थाना क्षेत्र के काला बलवा निवासी शिक्षक कृष्णा कुमार चौधरी शुक्रवार की शाम अपने बाइक से त्रिवेणीगंज बाजार की तरफ से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां टोल प्लाजा के समीप एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर पहले उसे रोका, फिर हथियार का भय दिखाकर उनके पास से 46 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद अपराधी घटना स्थल से भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष श्री रावत ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन