ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 स्थित बायसी चौक डोमराही के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

करजाईन. थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 स्थित बायसी चौक डोमराही के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान करजाईन वार्ड संख्या आठ निवासी उपेंद्र पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार वीरपुर से अपने घर करजाईन लौट रहा था. इसी दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे बायसी चौक के पास एक ट्रक बैक करने के क्रम में उसकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे श्याम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए करजाईन पुलिस की मदद से घायल युवक को राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ निलेश प्रधान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. श्याम कुमार की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

गर्भवती है श्याम कुमार की पत्नी

मृतक की पत्नी रुकमणी देवी आठ माह की गर्भवती है, जबकि उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी शिवानी कुमारी के सिर से पिता का साया उठ गया. परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बतायी जा रही है. श्याम ही घर का बड़ा बेटा था और मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था. अब उसके जाने के बाद परिवार के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है. माता सांझा देवी और पिता उपेंद्र पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है.

करजाईन थाना अध्यक्ष ललन झा ने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही फरार ट्रक और उसके मालिक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन