ePaper

खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर

Updated at : 15 Sep 2024 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर

थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनापट्टी गांव के समीप शनिवार की देर रात्रि एनएच 106 पर एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में ठोकर मार दी.

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनापट्टी गांव के समीप शनिवार की देर रात्रि एनएच 106 पर एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद जख्मी बाइक चालक को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे बाहर रेफर कर दिया गया. बाइक सवार दिनेश राम ने बताया कि वे अपने साथी पिपरा थाना क्षेत्र के जोल्हनियां निवासी श्याम कुमार राम के साथ पिपरा से शाहपुर जा रहे थे. इसी दौरान गणपतगंज बाजार से पहले चिकनापट्टी गांव के समीप बाइक में कम रोशनी रहने के कारण अंधेरे में बाइक चालक श्याम आगे खड़ी ट्रक को नहीं देख पाया और सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गयी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनलोगों को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन