बाइक बिजली खंभे से टकराई, युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
बाइक बिजली खंभे से टकराई, युवक घायल

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि युवक की हालत नाजुक है, इसलिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. एनएच 327 ई पर गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित लालपट्टी गांव के समीप की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक त्रिवेणीगंज से पिपरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवार उछलकर पास में खड़ी थ्रेसर मशीन पर जा गिरा. घायल युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 20 निवासी राकेश रजक के 23 वर्षीय पुत्र बॉबी देवल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बॉबी खुद बाइक चला रहा था, जबकि पीछे बैठे दूसरे युवक को मामूली चोटें आईं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि युवक की हालत नाजुक है, इसलिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन