ePaper

बाइक व ऑटो में टक्कर, छह घायल, तीन की हालत गंभीर

Updated at : 27 Apr 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक व ऑटो में टक्कर, छह घायल, तीन की हालत गंभीर

पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त ऑटो और बाइक को कब्जे में ले लिया है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग (एनएच 327ई) पर रविवार दोपहर लालपट्टी वार्ड नंबर 16 स्थित धर्मकांटा के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बाइक और ऑटो के बीच टक्कर में दो महिला समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया. ड्यूटी पर तैनात डॉ श्रवण कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद तीन गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. अन्य तीन घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. घटना में घायल हुए लोगों की पहचान दिलीप चौधरी (45 वर्ष), सूर्यापुर चिकनापट्टी, प्रतापगंज, सीता देवी (40 वर्ष), पूजा कुमारी (25 वर्ष), गायत्री देवी (60 वर्ष), रहटा, कुमारखंड, मधेपुरा, पांडे पासवान (30 वर्ष), दुधहा बलहा, सुपौल, राजन पाल (17 वर्ष), पुत्र मनोज पाल, निवासी – दुधहा बलहा सुपौल शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी. सामने से आ रहे बाइक सवार को देखकर ऑटो चालक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई. बताया गया कि बाइक सवार युवक त्रिवेणीगंज से सुपौल की ओर जा रहे थे, जबकि ऑटो में सवार लोग सिंहेश्वर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा सुनने के बाद घर लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त ऑटो और बाइक को कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन