ePaper

अभियंत्रण महाविद्यालय में आज आयोजित होगा बिहार आइडिया फेस्टिवल

Updated at : 23 Jul 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
अभियंत्रण महाविद्यालय में आज आयोजित होगा बिहार आइडिया फेस्टिवल

सुपौल स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में 24 जुलाई को बिहार आइडिया फेस्टिवल का भव्य आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन बिहार सरकार, उद्योग विभाग, और बिहार स्टार्टअप मिशन की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं के नवाचारों को पहचान देना और उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र से जोड़ना है.

विज्ञापन

सुपौल. सुपौल स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में 24 जुलाई को बिहार आइडिया फेस्टिवल का भव्य आयोजन होने जा रहा है. यह आयोजन बिहार सरकार, उद्योग विभाग, और बिहार स्टार्टअप मिशन की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं के नवाचारों को पहचान देना और उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र से जोड़ना है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एएन मिश्रा ने जानकारी दी कि यह फेस्टिवल राज्यव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत बिहार के 38 जिलों से 10 हजार से अधिक स्टार्टअप आइडियाज प्राप्त किए जायेंगे. इनमें से चयनित शीर्ष आइडियाज को मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा और उन्हें सीड फंडिंग, मेंटरशिप समेत सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जायेगा. यह फेस्टिवल उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो अपने आइडिया के माध्यम से स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं. आयोजन के माध्यम से उन्हें न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और तकनीकी संसाधन भी उपलब्ध कराए जायेंगे. डॉ मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके जरिए बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमशीलता को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन