विस चुनाव - मतदान कर्मियों का दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 389 पार्टियों के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया

विज्ञापन

सुपौल. आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देशानुसार 44-त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी व प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का दो पाॅलियों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 389 पार्टियों के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों को ईसीनेट एप्लिकेशन का क्यूआर कोड स्कैन कर ऐप इंस्टॉल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कर्मियों से कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें व इवीएम और वीवीपैट संचालन, सीलिंग प्रक्रिया एवं विभिन्न प्रपत्रों की पूर्ति संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें. जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि मतदान से दो दिन पूर्व अपने मोबाइल में कॉल एवं इंटरनेट पैक सक्रिय रखें तथा पावर बैंक या चार्जर साथ लेकर मतदान केंद्र पर जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा न उत्पन्न हो. प्रशिक्षण सत्र का अवलोकन निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा भी किया गया. नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) गयानंद यादव ने बताया कि पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों से इवीएम पर मॉक पोल कराया गया. इसके साथ ही पीठासीन पदाधिकारी प्रतिवेदन, डायरी, घोषणा प्रारूप (एम-21) एवं फॉर्म 17 सी (रिकॉर्ड किए गए मतों का लेखा) जैसे आवश्यक प्रपत्र भरवाए गए. सभी पीठासीन एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षण भी कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन