फार्मर रजिस्ट्री को लेकर चलाया गया महा अभियान

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 20 May 2026 6:32 PM

विज्ञापन

पदाधिकारी द्वय ने प्रखंड क्षेत्र के कई हिस्सों में जाकर महाअभियान का निरीक्षण किया

विज्ञापन

छातापुर. फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में महाअभियान चलाया गया. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता एवं सीओ राकेश के संयुक्त नेतृत्व में चले महाअभियान में नियुक्त कर्मी किसानों के घर घर जाकर उसका रजिस्ट्री कर रहे थे. पदाधिकारी द्वय ने प्रखंड क्षेत्र के कई हिस्सों में जाकर महाअभियान का निरीक्षण किया. कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्त्व को बताया गया. इस दौरान बीडीओ कई किसानों का रजिस्ट्री करवाते दिखे. बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई कर्मियों ने बताया है कि कई पंजीकृत किसानों के नाम से चल रहे जमाबंदी में किसी का रकवा शून्य है. तो किसी के नाम में त्रूटि है. कई जमाबंदी के रैयत मृत हैं पाये गये तो कुछ जमाबंदी रैयतों का पता नहीं चल पा रहा है. बताया कि उनके अलावे सीओ, राजस्व अधिकारी ने भी इलाके में भ्रमण कर महाअभियान में कार्य प्रगति का अवलोकन किया है. शत-प्रतिशत किसानों का एफआर करने के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों को कार्य में तेजी लाने को कहा गया, ताकि एफआर हो जाने के उपरांत अधिकांश किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजना एवं अनुदान तथा पीएम सम्मान निधि का लाभ मिल सके.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन