ePaper

पुरानी रंजिश में मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी

Updated at : 09 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी

घटना को लेकर दोनों ही पक्ष के लोगों ने घर में लूटपाट का भी आरोप लगाया है

विज्ञापन

छातापुर. थाना क्षेत्र के मोहनपुर कटहरा वार्ड संख्या चार में पूर्व रंजिश में मंगलवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई. मंगलवार की रात हरवे हथियार के साथ हुई मारपीट में दोनों ही पक्ष के आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं. सभी जख्मियों को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. सीएचसी में मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. रेफर हुए घायलों में एक पक्ष के पिता पुत्र 60 वर्षीय मो जाहिद एवं मो कमर तथा दूसरे पक्ष के 45 मो शाहिद आलम, 35 वर्षीया पत्नी समिला, पुत्र 18 वर्षीय मो मेहराब आलम एवं 16 वर्षीय अरबाज आलम शामिल हैं. बताया गया कि शाहिद आलम की दूसरी पत्नी 40 वर्षीया शाहजहां भी जख्मी है और सुपौल में उसका इलाज चल रहा है. एक पक्ष के मो जाहिद ने बताया कि मंगलवार की रात वह नमाज के लिए मस्जिद जा रहे थे. उसी क्रम में पूर्व से चल रहे रंजिश के कारण रास्ते में घात लगाकर बैठे मो शाहिद सहित डेढ़ दर्जन लोगों ने हथियार से हमला कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के मो शाहिद ने बताया कि रात में भोजन के बाद घर के लोग बिस्तर पर थे. उसी क्रम में हरवे हथियार से लैस मो जाहिद सहित दर्जन भर लोगों ने घर पर हमला कर दिया. घटना को लेकर दोनों ही पक्ष के लोगों ने घर में लूटपाट का भी आरोप लगाया है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. दोनों ही पक्ष से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन