विस चुनाव में सुरक्षा जवान के आवासन को लेकर बीडीओ ने विद्यालय का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद झा के साथ पहुंचे बीडीओ ने आवासन के लिए चिन्हित सरकारी नौ संस्थानों का भौतिक सत्यापन कर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की

विज्ञापन

छातापुर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पारा मिलिट्री फोर्स के आवासन को लेकर बीडीओ डा राकेश गुप्ता ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया. थानाध्यक्ष प्रमोद झा के साथ पहुंचे बीडीओ ने आवासन के लिए चिन्हित सरकारी नौ संस्थानों का भौतिक सत्यापन कर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की. इस दौरान बीडीओ ने आवासन की क्षमता, किचेन शेड, उपलब्ध शौचालय व स्नान घर, चहारदिवारी व परिसर में खुले स्थान सहित मूलभूत सुविधाओं से अवगत हुए. इस दौरान उन्होंने संस्थान के प्रधानों को आवश्यक निर्देश देते वांछित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने को कहा. इस संदर्भ में बीडीओ ने बताया कि पारा मिलिट्री फोर्स के आवासन के लिए चिन्हित नौ स्थानों पर दिशा निर्देश के आलोक में मुलभूत सहित सभी प्रकार की सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है. चिन्हित स्थानों में सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपत गंज, उच्च माध्यमिक विद्यालय महद्दीपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बलुआ बाजार, मध्य विद्यालय चरणै, उत्क्रमित माध्यमिक गिरिधरपट्टी, कबीर कृपानाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लालगंज, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनसार एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमपुर शामिल है. बताया कि चिन्हित सभी संस्थानों का भौतिक सत्यापन कर जिला प्रशासन सहित संबंधितों को अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रतिवेदित कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन