सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बीडीओ ने की बैठक, 252 मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन का किया समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे

विज्ञापन

छातापुर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने अपने वेश्म में प्रखंड के सभी सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के कुल 252 मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन की समीक्षा की गई. वहीं मतदान की तैयारी एवं मतदाताओं को देय सुविधाओं के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया गया. बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे. बीडीओ ने बूथ पर रैंप, शौचालय, विद्युत, पेयजल की उपलब्धता व चिह्नित कमरे में मतदान कर्मियों के विश्राम इत्यादि की तैयारी से भी अवगत हुए. उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों को प्राप्त हैंडबुक के अनुदेशों का अक्षरशः अनुपालन करने को कहा. इस दौरान रूटचार्ट एवं वाहन आदि की आवश्यकताओं पर चर्चा करते बीडीओ ने इसका प्रतिवेदन भी तैयार करवाया. बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों से अपने अपने क्षेत्र का नजरी नक्सा अविलंब तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अलावे भेद्य व अभेद्य बूथ के सभी टोला व मुहल्लों का सर्वे करने तथा दलित महादलित व आदिवासी टोला में एक भी वोटर मतदान से वंचित नहीं हो यह सुनिश्चित करने, कम्यूनिकेशन प्लान का वेरिफिकेशन करने तथा कम से कम 10 व्यक्तियों का नाम व मोबाइल नंबर नोट करने एवं दो से तीन दिन के अंदर ऑनलाइन करने को लेकर दिशा निर्देश दिये गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन