बाबा भोले नाथ की निकली बारात, पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ शिव-पार्वती का विवाह

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 16 Feb 2026 7:01 PM

विज्ञापन

गाजे बाजे व के साथ निकाली गई शिव बारात में सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए.

विज्ञापन

छातापुर मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बीते दो दिनों से महाशिवरात्रि को लेकर धूम मची रही. रविवार की देर रात शिव पार्वती की पारंपरिक रूप से विवाह संपन्न हो गया. सोमवार की अहले सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जलार्पण के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा. इस दौरान भोलेनाथ व हर हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. हर किसी के कदम शिवालयों की ओर बढ रहे थे. सोमवार को पूरे दिन हर भोला हर शिवा की धुन पर अष्ट्याम की गूंज रही. लोग भक्ति में सराबोर दिखे. रात्रिकाल बाजार स्थित छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सह महावीर मंदिर से रात्रिकाल उमंग व उत्साह के साथ शिव बारात निकाली गई. गाजे बाजे व के साथ निकाली गई शिव बारात में सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए. बारात में इस बार काफी संख्या में महिलायें भी थी. रथ व झांकी के साथ मुख्य सड़क पर निकली बारात का लोगों ने जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया. हर हर महादेव और भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. शिवभक्तों ने खुब नृत्य किया और जमकर आतिशबाजी भी की. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद झा कई पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लेकर बारात के साथ चल रहे थे. झुमते नाचते शिवभक्तों की बारात थाना कैंपस स्थित शिवालय पहुंची. जहां थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने बारात का स्वागत सम्मान किया. खीर बुंदिया प्रसाद का भी वितरण किया गया. इसके बाद बारात ब्लॉक कैंपस स्थित बाबा गरीबनाथ शिवालय पहुंची. जहां आयोजन कर्ताओं ने बारात का स्वागत किया. वहां से बारात निकलकर हाइस्कूल चौक स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवालय पहुंची. जहां पंडित राजकिशोर गोस्वामी के द्वारा मांगलिक कार्य विधि विधान पूर्वक किया गया. गौरीशंकर भगत, मकशुद मसन, गुंजन भगत, मंटू भगत, संतोष साह, मोनू भगत, रवि भगत, सोनू भगत, शुभम कुमार, प्रिंस राय, प्रशांत राज आदि बारात को सफल बनाने में जुटे रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन