महिलाओं के सशक्तीकरण को ले जागरूकता अभियान शुरू

महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए जागरूकता अभियान और परामर्श सत्र का आयोजन किया गया
सुपौल. महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार पटना के निर्देशानुसार “संकल्प“ जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन” योजना अंतर्गत 02 से 12 सितंबर तक विशेष दस दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को जिला अंतर्गत विद्युत सभागार, सदर प्रखंड में महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए जागरूकता अभियान और परामर्श सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को रोजगार एवं व्यवसायिक अवसरों की जानकारी देना व उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा. कार्यक्रम में सुपौल कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र की प्रशिक्षक राधा रानी एवं अमृता कुमारी ने प्रतिभागियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी और व्यवसायिक परामर्श प्रदान किया. इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक रुपम कुमारी, जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार, केन्द्र प्रशासक कुमारी प्रतिभा, वन स्टॉप सेंटर की नोडल सामाजिक सेवा प्रदाता रजनी वर्मा, नीतू कुमारी, मो तारिक सिद्दीकी, सुशांत कुमार, सुजीत कुमार आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कौशल विकास केन्द्र की बालिकाओं एवं जीविका दीदियों ने भाग लिया और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




