राजेन्द्र राय हत्याकांड मामले में फरार छह आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती

यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई
त्रिवेणीगंज. न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाना पुलिस ने पथरागोरधेय पंचायत के भूरा वार्ड नंबर 08 में राजेन्द्र राय हत्याकांड मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में की गई. जानकारी के अनुसार, 20 दिसंबर 2022 को भूरा वार्ड नंबर 08 निवासी राजेन्द्र राय की उनके ही घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मृतक के पुत्र संजेश कुमार राय ने पड़ोस के ही 09 लोगों को नामजद करते हुए थाना में केस दर्ज कराई थी. मामले में कई आरोपित अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. इसी कड़ी में फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि भूरा वार्ड नंबर 08 निवासी दुर्गा देवी, साधो ठाकुर, सोनी कुमारी, कृष्णा कुमार, सतेन्द्र कुमार एवं मनोज कुमार के घरों को कुर्क किया गया. कार्रवाई के दौरान आरोपियों के घरों के दरवाजे और चौखट तक उखाड़ लिए गए. साथ ही घर में रखे चौकी, पलंग, टेबुल, बक्सा, पंखा, बर्तन, ट्रंक सहित अन्य घरेलू सामान को जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




