भाजयुमो नेता आशीष कुमार गुप्ता बने नमो ऐप प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व वर्तमान में पिपरा नगर वार्ड पार्षद आशीष कुमार गुप्ता को नमो ऐप प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

सुपौल. भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व वर्तमान में पिपरा नगर वार्ड पार्षद आशीष कुमार गुप्ता को नमो ऐप प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल और संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया के निर्देश पर यह जिम्मेदारी आशीष कुमार गुप्ता को सौंपी गयी है. इस अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नमो ऐप प्रदेश संयोजक रितेश रंजन के प्रति आभार व्यक्त किया. आशीष कुमार गुप्ता को इस नई जिम्मेदारी मिलने पर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी. बधाई देने वालों में छातापुर विधायक व बिहार सरकार के पीएचइडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विश्वमोहन कुमार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव, भाजपा जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, मनोज सिंह, अमित कुमार टिंकू, कमलेश मंडल, राजकुमार पोद्दार, निर्मल कुमार झा इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए आशीष गुप्ता को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन