आशा दीदी की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Updated:
विज्ञापन
आशा दीदी की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

सरकार से मानदेय बढ़ोतरी व पेंशन की मांग

विज्ञापन

सरकार से मानदेय बढ़ोतरी व पेंशन की मांग त्रिवेणीगंज. बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) एवं एक्टू के राज्यव्यापी आह्वान पर अनुमंडलीय अस्पताल के प्रांगण में शुक्रवार को आशा दीदी की हड़ताल का चौथा दिन भी जोश के साथ जारी रहा. इस पांच दिवसीय हड़ताल का नेतृत्व संयोजिका महालक्ष्मी कुमारी ने किया. संबोधित करते हुए महालक्ष्मी कुमारी ने कहा कि, हमारी यह हड़ताल न्यायोचित मांगों को लेकर है और हमने इसकी पूर्व सूचना जिला पदाधिकारी को दे दी थी. यह हमारा संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की. कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. मौके पर नीलम कुमारी,साधना, लता, अनीता, पुष्पा, चित्र, निरंजना, पिंकी, रंजना, आरती, आशा अंजू कुमारी, रेखा कुमारी, अनीता,कुमारी, स्वाहा प्रवीण, अंजू कुमारी,रेखा कुमारी, रीता कुमारी, सीता देवी, आरती कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन