मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ के लिए आवदेन भरने की प्रक्रिया तेज

Updated:
विज्ञापन

समूह में जुड़ने के लिए महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका महिला ग्राम संगठन की विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा ने की. जानकारी देते प्रबंधक श्री वर्मा ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की एक महिला को कुल 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके लिए जीविका दीदियों को प्रपत्र उपलब्ध कराया गया है, जिसे पात्र महिलाएं भरकर जमा कर रही हैं. मिली राशि से लाभुक महिलाएं रोजगार शुरू कर सकेंगी. कुछ माह बाद संबंधित विभागीय पदाधिकारी उनके कार्य का आकलन करेंगे और योग्य पाये जाने पर रोजगार को बढ़ाने के लिए दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी. उन्होंने कहा कि जो महिलाएं जीविका समूह से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें भी समूह से जोड़कर योजना का लाभ दिया जा रहा है. समूह में जुड़ने के लिए महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही लाभार्थी या उसका पति किसी सरकारी संस्था में नियमित या संविदा पर कार्यरत न हों. आयकरदाता न हों और एक से अधिक समूह से जुड़े न हों. कहा कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है. बैठक में बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन