शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राजू कुमार की अध्यक्षता में हुई.
कुनौली. दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राजू कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में दशहरा पर्व मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि दशहरा में जगह जगह मां दुर्गा की पूजा अर्चना हो रही है. हर्ष और उल्लास का पर्व दशहरा है. इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए. उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मो राशिद, हासिम, जीबछ मेहता, अनिता देवी, राजाराम गुप्ता, दीप नारायण साह, सलाम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




