नारी चेतना जीविका समिति की हुई वार्षिक आम सभा, 7.79 लाख का लाभ

Updated:
विज्ञापन

उन्होंने सभी महिलाओं से जीविका समूह से जुड़ने की अपील की

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के करजाईन बाजार स्थित नारी चेतना जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा शनिवार को संपन्न हुई. कार्यक्रम की शुरुआत जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) दीपक कुमार यादव, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) संतोष कुमार वर्मा और समिति अध्यक्ष सविता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. डीपीएम दीपक कुमार यादव ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में समिति ने 12 लाख 56 हजार रुपये की आय अर्जित की. इसमें से 04 लाख 21 हजार 56 रुपए का व्यय हुआ और समिति को 07 लाख 79 हजार रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि जीविका महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है. बीपीएम संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि जीविका से जुड़कर महिलाएं विभिन्न रोजगार गतिविधियों से अपनी आय बढ़ा रही हैं. सिलाई केंद्र के माध्यम से महिलाएं बच्चों के परिधान तैयार कर आर्थिक मजबूती हासिल कर रही हैं. उन्होंने सभी महिलाओं से जीविका समूह से जुड़ने की अपील की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी, जो नवरात्र के पहले दिन पात्र महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी. सभा में लेखपाल सचिन आनंद, ममता कुमारी समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन