ePaper

पीएम श्री स्कूल में हाजी नजीबुल्लाह हाई स्कूल को मर्ज करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Updated at : 30 Apr 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल में हाजी नजीबुल्लाह हाई स्कूल को मर्ज करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

पांच घंटे तक सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

पांच घंटे तक सड़क जाम कर किया प्रदर्शन प्रतापगंज. सुरजापुर पंचायत स्थित परसा बिरबल मिडिल स्कूल को सुनियोजित ढंग से पीएम श्री स्कूल के तहत हाजी नजीबुल्लाह हाई स्कूल में मर्ज करने के आदेश पर भड़के अभिभावक सहित ग्रामीणों ने बुधवार को पांच घंटे सड़क जाम कर जम कर विरोध प्रदर्शन किया. सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष अभिभावक व ग्रामीण पंचायत के परसा बिरबल स्थित झुनकी चौक पर बांस-बल्ला लगा कर और टायर जला कर संबंधित विभाग की दोहरी नीति का जम कर विरोध किया. अभिभावकों का कहना था कि परसा बिरबल स्कूल 1965 से ही मिडिल स्कूल के नाम से चलता आ रहा है. सरकार की नीति के तहत पीएम श्री स्कूल योजना के लिए शिक्षा विभाग के अपर सचिव ने अधिसूचना जारी कर कहा था कि सत्र 2025/26 से ही वर्ग 06 से 08 तक की पढ़ाई पास के ही हाई स्कूलों में होगी. इस निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से 02 फरवरी को जारी ज्ञापांक 288 में सुरजापुर पंचायत स्थित उर्दू मिडिल स्कूल को कम दूरी पर स्थित हाजी नजीबुल्लाह स्कूल में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया था. लेकिन किसी साजिश के तहत पुन: 29 मार्च को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यालय से निर्गत ज्ञापांक 779 द्वारा उर्दू मिडिल स्कूल की जगह परसा बिरबल मिडिल स्कूल को हाजी नजीबुल्लाह हाई स्कूल में मर्ज करने का आदेश जारी कर दिया गया. आक्रोशित अभिभावकों ने बताया कि उप प्रमुख कार्तिक भिंडवार के नेतृत्व में पंचायत के मुखिया महानंद पासवान, पूर्व मुखिया बासुदेव रजक सहित अन्य अभिभावक एक आवेदन के साथ जिला पदाधिकारी से मिलकर परसा बिरबल मिडिल को यथावत रखने का अनुरोध किया गया था. डीएम ने भी स्कूल की वस्तुस्थिति जानकर समुचित कारवाई करने का आश्वासन दिया था. बावजूद 29 अप्रैल को जिला में आहूत समीक्षा बैठक में कहा गया कि 02 मई से चिन्हित स्कूलों के वर्ग 06 से 08 तक के बच्चों को पीएमश्री स्कूल के लिए चिन्हित स्कूल में भेजा जाना है. ऐसा नहीं करने वाले एचएम पर कार्रवाई करते हुए उनका वेतन रोका जा सकता है. इस बात की जानकारी अभिभावकों में होते ही बुधवार को झुनकी चौक पर सैकड़ों की संख्या में अन्य ग्रामीणों सहित अभिभावक जमा हो कर रोड जाम करते हुए अपना विरोध जताने लगे. जिसकी जानकारी सीओ आशु रंजन, बीपीआरओ शिल्पा कुमारी और थानाध्यक्ष प्रमोद झा को मिलते ही वे दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित अभिभावकों से मिलकर उनकी समस्या को सुना. आक्रोशित अभिभावकों की समस्या सुन सीओ श्री रंजन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और एसडीएम वीरपुर को वस्तुस्थिति से अवगत कराया. उन्होंने आक्रोशितों को बताया कि आप लोग आवेदन दें. बताया कि जब तक शिक्षा विभाग की ओर से अगला आदेश नहीं आता है, तब तक स्कूल यथावत चलेगा. इस आश्वासन के बाद सड़क जाम कर रहे लोगों ने जाम को हटा यातायात बहाल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन