न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस पहुंची राघोपुर रेलवे स्टेशन, लोगों ने रेलवे प्रशासन के प्रति जताया आभार
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 16 May 2026 5:56 PM
अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
– अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव राघोपुर. न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के पहली बार शनिवार को राघोपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 14664 अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से रवाना होगी. वही गाड़ी संख्या 14663 न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से संचालित की जाएगी. यह ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट, मुरादाबाद, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, ठाकुरगंज, बागडोगरा और सिलीगुड़ी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ट्रेन सीमांचल, कोसी और मिथिला क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात साबित होगी. राघोपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अब अमृतसर, गोरखपुर और सिलीगुड़ी जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी रेल सेवा मिल गई है. पहले लंबी दूरी की यात्रा के लिए उन्हें बड़े स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता था, लेकिन अब अपने नजदीकी स्टेशन से ही आधुनिक सुविधाओं वाली ट्रेन उपलब्ध होने से सफर अधिक सुविधाजनक हो जाएगा. ट्रेन में बेहतर सीटिंग व्यवस्था और आधुनिक कोच यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव देगा. अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. लोगों ने रेलवे प्रशासन व क्षेत्रीय सांसद दिलेश्वर कामैत के प्रति आभार प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










