जीविका दीदियों के खाते में भेजी गई दस हजार की राशि

Updated:
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के इस पहल की प्रशंसा की

विज्ञापन

छातापुर. घीवहा पंचायत के गरिमा स्कूल स्तरीय संघ कार्यालय में शुक्रवार को जीविका द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रमुख आसिया देवी, प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार, बीपीएम रमाकांत मंडल सहित जीविका दीदी व अन्य महिलाएं शामिल हुई. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पटना से 10 हजार की राशि अंतरण को लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया. इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के इस पहल की प्रशंसा की. कहा कि महिलाओं को रोजगार करने के लिए 10 हजार की राशि सीधे खाते में भेजी गई है. इस राशि को जो भी महिला रोजगार में लगाकर धन उपार्जन करेगी उन्हें योजना की दूसरी किस्त भी मिल सकती है. कहा कि जिन भी महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची होगी उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, वैसी महिलाओं को अपना बैंक शाखा जाकर सहमति पत्र टू के साथ पासबुक व आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करना होगा. कार्यक्रम में लेखापाल चंद्रभूषण ठाकुर, कार्यालय सहायक आशुतोष कुमार, सामुदायिक समन्वयक खुशबू कुमारी, गरिमा संकुल की अध्यक्ष मंजु देवी, सचिव कविता देवी, लेखपाल विनोद कुमार, ललन कुमार, निक्की कुमारी आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन