प्रशासन ने लिया संज्ञान, जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए नाला का होगा निर्माण

Updated:
विज्ञापन

रैयती जमींदार इससे नाराज होकर नाला के मुहाने को बार बार बंद कर देते हैं

विज्ञापन

प्रभात इंपेक्ट

छातापुर.

त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार व बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता के साथ प्रखंड के गिरिधरपट्टी बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से बात कर बाजार एवं मुख्य सड़क पर होने वाले जलजमाव की स्थिति से अवगत हुए. जलनिकासी के वैकल्पिक व स्थायी समाधान को लेकर दोनों ही बिंदुओं पर चर्चा की. तत्पश्चात निष्कर्ष पर पहुंचे एसडीएम ने जिला परिषद मद से नाला निर्माण करवाने के लिए मौके से संबंधितों से बात की.

मालूम हो कि गिरिधरपट्टी बाजार में जल जमाव से लोग बेहाल शीर्षक से प्रभात खबर में विगत रविवार के अंक में प्रमुखता से छपी थी. इस खबर को प्रभात खबर डिजिटल मंच पर भी प्रकाशित किया गया था. खबर पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने स्थल पर पहुंच कर निदान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है. इस संदर्भ में बीडीओ ने बताया कि एसडीएम के साथ वे भी स्थल पर पहुंचे थे. वहां पाया गया कि पूर्व से बने नाला के माध्यम से जल निकासी होकर रैयती जमीन में पानी फैल जाता है. रैयती जमींदार इससे नाराज होकर नाला के मुहाने को बार बार बंद कर देते हैं. लिहाजा बाजार और मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है. समस्या को देखते हुए जल निकासी के उचित प्रबंध के लिए एक हजार फीट नाला निर्माण की आवश्यकता देखी गई. जिला परिषद मद से नाला निर्माण के लिए निर्णय भी लिया गया है. संबंधित क्षेत्र के जिप सदस्य एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी से तत्काल ही बात की गई. जल्द ही एक हजार फीट लंबा नाला निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जायेगा. ताकि बाजार वासियों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाई जा सके. मौके पर मुखिया उपेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया जवाहर प्रसाद सिंह के अलावे कई व्यवसायी व ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन