निष्पक्ष चुनाव में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन

सुपौल बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 को लेकर सुपौल जिला प्रशासन ने भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. जिला स्तर पर गठित विधि-व्यवस्था कोषांग के तहत जिले में अवांछित व्यक्तियों, मादक पदार्थों, अवैध राशि एवं अवैध अस्त्र-शस्त्र की रोकथाम के उद्देश्य से अन्तरजिला सीमा पर 14 तथा अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर 12 चेकपोस्ट बनाए गए हैं. चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एफएसटी की 15, एसएसटी की 16 एवं क्यूआरटी की पांच टीमें विभिन्न स्थलों पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं. जिला प्रशासन द्वारा अब तक 15 अवैध शस्त्र एवं 117 कारतूस जब्त किए गए हैं. कुल 557 आर्म्स अनुज्ञप्तिधारियों में से 443 ने अपने हथियार जमा करा दिए हैं. 6421 व्यक्तियों ने बंधपत्र भरकर शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है. 415 गैर-जमानती वारंटों में से 291 को तामिल कराया गया है. बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2024 की धारा 03 के तहत 162 व्यक्तियों के विरुद्ध निरुद्धादेश जारी किया गया है, जिनमें से एक अपराधी को जिला बदर (मधेपुरा) किया गया है. 195 संवेदनशील बूथों में संभावित गड़बड़ी करने वाले 602 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126 व 135(3) के तहत कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में बाधा डालने वाले किसी भी तत्व के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे हैं ताकि सुपौल जिला में आगामी विधानसभा चुनाव पूरी तरह भयमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन