गोलपोस्ट व वॉलीबाल स्टैंड को काटकर हटाने के मामले में विभाग ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद विभाग को 1 लाख 10 हजार रुपए का जमा किया गया चेक

विज्ञापन

– बीएन इंटर कॉलेज परिसर में चुनावी सभा को लेकर काटा गया था गोलपोस्ट व वॉलीबाल स्टैंड – नोटिस मिलने के बाद विभाग को 1 लाख 10 हजार रुपए का जमा किया गया चेक सरायगढ़. बीएन इंटर कॉलेज परिसर में मनरेगा योजना के तहत बने खेल मैदान में लगे गोलपोस्ट और वॉलीबाल स्टैंड को काटकर हटाने के मामले में विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है. मनरेगा पीओ बसंत कुमार ने 1 लाख 10 हजार रुपए की क्षति करने को लेकर बलुआ थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार नामक व्यक्ति को शुक्रवार को नोटिस दिया था. नोटिस मिलते ही 1 लाख 10 हजार रुपए का चेक जमा कर दिया गया. बताया जाता है कि बीएन इंटर कॉलेज में महागठबंधन की चुनावी सभा गुरुवार को होनी थी. महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए अस्थाई हेलीपैड तैयार किया गया था. लेकिन मौसम खराब रहने के कारण स्थल पर हेलीकॉप्टर लैंड नहीं किया. पीओ बसंत कुमार ने बताया कि दिलीप कुमार नामक व्यक्ति ने प्रशासन से चुनावी सभा के लिए अनुमति ली थी. उन्होंने हेलीपैड निर्माण के दौरान गोलपोस्ट और वॉलीबाल स्टैंड काटे जाने की जानकारी नहीं दी थी. सीओ धीरज कुमार, थानाध्यक्ष संजय दास की उपस्थिति में बीएन इंटर कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच की गई. इसमें पाया गया कि इन संरचनाओं को काटने से करीब 1 लाख 10 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. इसको लेकर दिलीप कुमार को क्षतिपूर्ति राशि जमा करने के लिए नोटिस दी गई और निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं करने पर उनके विरुद्ध थाना में केस दर्ज करने की बात कही गई. इसके बाद दिलीप कुमार ने शनिवार को मनरेगा कार्यालय में 1 लाख 10 हजार रुपए का चेक जमा कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन