अफवाह की वजह से पेट्रोल पंप पर लगी वाहन चालकों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
अफवाह की वजह से पेट्रोल पंप पर लगी वाहन चालकों की भीड़

पेट्रोल पंप प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है.

विज्ञापन

निर्मली निर्मली में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह ने सोमवार को लोगों में अचानक हड़कंप मचा दिया. सुबह होते ही बड़ी संख्या में वाहन चालक स्थानीय पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए. जिससे लंबी-लंबी कतारें लग गई. खासकर निर्मली स्थित पंसारी पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखने को मिली. जहां लोग अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे. हालांकि स्थिति को लेकर पेट्रोल पंप प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. पंप के मैनेजर शम्भु कुमार ने बताया कि अफवाह के कारण एक ही समय में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए. जिससे भीड़ बढ़ गई. उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालकों को क्रमवार पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है. सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. प्रशासन और पंप प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. अनावश्यक रूप से घबराकर भीड़ न बढ़ाएं.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन