ePaper

तिलयुगा नदी में डूबने से अधेड़ महिला की मौत

Updated at : 22 Jan 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
तिलयुगा नदी में डूबने से अधेड़ महिला की मौत

तिलयुगा नदी में डूबने से अधेड़ महिला की मौत

विज्ञापन

पिपरही गांव में पसरा मातम, देर शाम नदी से बरामद हुआ शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया कुनौली . डगमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरही वार्ड नंबर 05 में बुधवार की शाम एक हृदयविदारक घटना घटी. यहां तिलयुगा नदी में डूबने से 50 वर्षीया एक महिला की मौत हो गयी. शव की पहचान स्थानीय निवासी मोहनलाल कामत की पत्नी जिबछी देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जिबछी देवी बुधवार की शाम नदी किनारे स्थित अपने सब्जी के खेत में काम करने गयी थी. बताया जाता है कि खेत में पटवन या किसी अन्य कार्य के लिए नदी से पानी लेने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयीं. जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटीं, तो चिंतित परिजन उनकी खोजबीन करते हुए खेत की ओर पहुंचे. काफी तलाश के बाद उनका शव नदी के पानी में तैरता हुआ पाया गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत डगमारा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण डूबना प्रतीत होता है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मोहनलाल कामत ने बताया कि पत्नी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. डेढ़ वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार और दो पुत्रियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है. इस दुखद घटना पर मुखिया गंगा प्रसाद साह, पूर्व मुखिया रविन्द्र कामत, दिनेश पासवान, सत्यनारायण कामत सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन