ePaper

दुकान से एक लैपटॉप और 15 हजार रुपये नगद की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ घटना

Updated at : 02 Sep 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

दुकान से एक लैपटॉप और 15 हजार रुपये नगद की चोरी

विज्ञापन

निर्मली निर्मली रेलवे स्टेशन के समीप पानी प्लांट और कोल्ड ड्रिंक की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए तकरीबन एक लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी. बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचा तो बाहर से सब कुछ ठीक-ठाक था. अंदर प्रवेश करते ही देखा कि दुकान के दरवाजा पर लगा ताला टूटा हुआ था. अंदर घुसने के बाद सामानों को बिखरा देख दुकानदार चौंक गये. इसके बाद पता चला कि दुकान से 01 लाख से अधिक मूल्य की एक लैपटॉप और 15 हजार रुपये नकदी सहित अन्य सामान उड़ा लिये. दुकानदार अभिषेक नायक व संजीत गुप्ता ने बताया कि दुकान में इससे पहले भी तीन-चार बार चोरी की वारदात हो चुकी है. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी जगह-जगह लगाए हैं. बावजूद उचक्का और चोर गिरोह के द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन