महाकुंभ में गोविंदपुर की बच्ची कर रही कथावाचन

Published at :30 Jan 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ में गोविंदपुर की बच्ची कर रही कथावाचन

श्रीजी के इस उपलब्धि से गोविंदपुर गांववासी खुद में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं

विज्ञापन

– अपनी मधुर आवाज से श्रीजी मोह लिया है श्रद्धालुओं का मन सुपौल. प्रयागराज महाकुंभ में जिले के गोविंदपुर गांव निवासी सुमित झा की 09 वर्षीय छोटी पुत्री श्रीजी प्रयागराज महाकुंभ में सबसे कम उम्र की कथावाचक बन गयी है. श्रीजी महाकुंभ के प्रारंभ होने से अब तक कुंभनगरी के पावन धरती पर अपने माता पिता व दादी के साथ रहकर संत सनातन भागवत परिवार गुरुकृपा नगर खालसा, प्रयागराज महाकुंभ, सेक्टर 17, मुक्ति मार्ग में कथावचन कर रही है. श्रीजी अपने बाल्यकाल से ही धार्मिक ग्रंथों और पुराणों में गहरी रुचि रखती है. जिसका फलस्वरूप यह है कि 09 साल की उम्र में वो भागवत कथावाचक बनकर अपने परिजन व गांव का नाम रोशन कर रही है. श्रीजी अपनी मधुर आवाज से लोगों के मन को मोह लिया है और प्रयागराज महाकुंभ में चर्चा की विषय बनी हुई है. इधर श्रीजी के इस उपलब्धि से गोविंदपुर गांववासी खुद में गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. महाकुंभ की सबसे छोटी कथावाचक नौ वर्षीय बालिका की अनोखी कथा महज 09 वर्ष की आयु में श्रीजी ने परम श्रद्धेय संत जगतगुरु देवाचार्य सरल संत नारायण दास जी महाराज के मार्गदर्शन में कथा वाचन का जिम्मा उठाया है और अपनी नन्ही उम्र में महाकुंभ की सबसे छोटी कथावाचक बन गई है. श्रीजी ने सिर्फ अपनी ज्ञान और भक्ति के लिए जानी जा रही है, बल्कि अपनी मासूमियत और मधुर वाणी से लोगों के हृदय को भी छू रही है. नन्ही बालिका श्रीजी का परिचय अपने माता मणि झा व पिता सीमित कुमार झा और गुरु से प्राप्त शिक्षा और मार्गदर्शन ने उन्हें इस मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है. उसकी सरल भाषा और मार्मिक कथा-वाचन शैली ने लोगों के बीच उसे विशेष स्थान दिलाया है. बालिका के द्वारा सुनाई गई कथाएं न सिर्फ धार्मिक शिक्षाओं का प्रसार करती हैं, बल्कि जीवन के मूल्यों और नैतिकता को भी सिखाती हैं. उसकी मधुर वाणी और सुंदर कथा प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है. उसकी कथाओं में भगवान की महिमा, भक्तों की भक्ति और धार्मिक आस्थाओं का गहरा संदेश होता है. महाकुंभ में श्रीजी की कथावचन पर गोविंदपुर व तुलसीपट्टी वासी ने जताया खुशी इधर, श्रीजी के महाकुंभ में लगातार कथावचन पर तुलसीपट्टी निवासी कौशल झा, संजीव झा, मीरा देवी, नूतन देवी, बिनोद झा, सुरेश पाठक संजना देवी व गोविंदपुर निवासी वार्ड सदस्य उपेंद्र झा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष संतोष झा, मुखिया प्रतिनिधि बुलन, शैलेश झा, अनमोल झा, लाल झा, जयंत जोशी, शत्रुघ्न ठाकुर, निर्भयनाथ ठाकुर, विभा देवी, अशोक झा, बिनोद झा आदि ने लोगों ने श्रीजी के इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है. लोगों ने बताया कि आने वाले समय में श्रीजी अपने जिला व मिथिला के नाम को आगे बढ़ाकर सबसे बड़ी भागवत कथावाचक बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन