पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Jan 2017 9:18 AM
विज्ञापन

बुधवार को तस्करों से 15 लाख का गांजा व शराब की बरामदगी के मामले में दो नामित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लगातार छापेमारी और आरोपियों के मोबाइल लोकेशन से पुलिस को मिली सफलता. वीरपुर : थाना पुलिस ने बुधवार को तस्करों से 15 लाख का गांजा व शराब की बरामदगी के मामले में दो […]
विज्ञापन
बुधवार को तस्करों से 15 लाख का गांजा व शराब की बरामदगी के मामले में दो नामित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लगातार छापेमारी और आरोपियों के मोबाइल लोकेशन से पुलिस को मिली सफलता.
वीरपुर : थाना पुलिस ने बुधवार को तस्करों से 15 लाख का गांजा व शराब की बरामदगी के मामले में दो नामित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ सुधीर कुमार ने बताया कि तस्करी में शामिल गैंग के सभी शातिर सदस्यों की जानकारी पुलिस के हाथ लग चुकी है. बताया कि इस मामले के उद्भेदन को लेकर लगातार जगह- जगह छापेमारी कर रही है. जहां पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाया.
श्री कुमार का मानना था कि बलुआ बाजार निवासी मोहम्मद वशीर का पुत्र मोहम्मद रिजाबुल और मोहम्मद निजाम वीरपुर में रहने वाले विक्रांत विप्लव के साथ मिलकर तस्करी की घटना को अंजाम दिया करता था. साथ ही वाहन मालिक टीपू कुमार व बौआ लाल मंडल ड्राइवर के रूप में इन लोगों के साथ दिया करता था. बताया कि कॉल डिटेल्स के आधार पर बिशनपुर शिवराम निवासी गौतम कुमार सिंह की भी संलिप्तता इस गैंग से रहा है. जिस आधार पर पुलिस ने गौतम कुमार सिंह एवं वीरपुर कोसी कॉलोनी जी- 81 में रहने वाले विक्रांत विप्लव को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस मामले में वीरपुर थानांतर्गत कांड संख्या स्वर 12/17 दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










