चापीन गांव में अगलगी के दौरान दो घर जले

Updated at :19 Jan 2017 4:36 AM
विज्ञापन
चापीन गांव में अगलगी के दौरान दो घर जले

बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र के ठुठी पंचायत के चापीन गांव स्थित वार्ड नंबर छह में बुधवार को हुई अगलगी में दो घर जल कर राख हो गये. जानकारी अनुसार मो जमालुद्दीन के घर भोजन बनाने के क्रम में चूल्हा की चिंगारी से आग लग गया. फूस का घर रहने कारण आग लगने के […]

विज्ञापन

बलुआ बाजार : भीमपुर थाना क्षेत्र के ठुठी पंचायत के चापीन गांव स्थित वार्ड नंबर छह में बुधवार को हुई अगलगी में दो घर जल कर राख हो गये. जानकारी अनुसार मो जमालुद्दीन के घर भोजन बनाने के क्रम में चूल्हा की चिंगारी से आग लग गया. फूस का घर रहने कारण आग लगने के कुछ ही क्षणों में सब कुछ स्वाहा हो गया. हालांकि परिजन किसी प्रकार अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना में पड़ोस के मो आलम का घर भी आग की चपेट में आ गया. घटना में हजारों के संपत्ति के क्षति का अनुमान है.

ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना के बाद सीआइ नवीन सिंह तथा कर्मचारी हरेंद्र सिंह सहित भीमपुर थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का जायजा लिया. साथ ही पीड़ित परिवार को भरसक सहयोग का आश्वासन दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन