गबन के मामले में आरोपित में शिक्षक गिरफ्तार

Updated at :18 Jan 2017 5:20 AM
विज्ञापन
गबन के मामले में आरोपित में शिक्षक गिरफ्तार

एमडीएम के एक लाख 12 हजार 492 रुपये गबन का है आरोप जदिया : मध्याह्न भोजन योजना की राशि गबन करने के मामले में आरोपित मध्य विद्यालय परसागढ़ी के पूर्व प्रधानाध्यापक बिजेंद्र राम को जदिया पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया. मालूम […]

विज्ञापन

एमडीएम के एक लाख 12 हजार 492 रुपये गबन का है आरोप

जदिया : मध्याह्न भोजन योजना की राशि गबन करने के मामले में आरोपित मध्य विद्यालय परसागढ़ी के पूर्व प्रधानाध्यापक बिजेंद्र राम को जदिया पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया. मालूम हो कि मध्य विद्यालय परसागढ़ी के पूर्व प्रधानाध्यापक सह वर्तमान में सहायक शिक्षक बिजेंद्र राम के विरुद्ध प्रखंड साधन सेवी मध्याह्न भोजन योजना त्रिवेणीगंज मो अनवार आलम ने जिला कार्यक्रम
पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना के निर्देश पर जदिया थाना में कांड संख्या-46/16 दर्ज कराया था. उक्त शिक्षक पर आरोप लगाया गया था कि प्रधानाध्यापक के पद पर रहते हुए उन्होंने उक्त योजना मद की एक लाख 12 हजार 492 रुपये का गबन कर लिया है. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि आरोपित शिक्षक परसागढ़ी गांव का निवासी है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन