ऑनलाइन आवेदन का निबटारा जल्द
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Jan 2017 4:34 AM
विज्ञापन

सख्ती. राजस्व वसूली में तेजी लायें सभी अधिकारी : डीएम जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आरटीपीएस काउंटर या ऑनलाइन प्राप्त आवेदन को ड्यू डेट समाप्त होने से पूर्व हर हाल में निष्पादित कर लें. कम लगान वसूली की स्थिति बने रहने पर डीएम ने खेद प्रकट किया. सुपौल : जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव […]
विज्ञापन
सख्ती. राजस्व वसूली में तेजी लायें सभी अधिकारी : डीएम
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आरटीपीएस काउंटर या ऑनलाइन प्राप्त आवेदन को ड्यू डेट समाप्त होने से पूर्व हर हाल में निष्पादित कर लें. कम लगान वसूली की स्थिति बने रहने पर डीएम ने खेद प्रकट किया.
सुपौल : जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्व की मासिक समीक्षात्मक बैठक समारहणालय स्थित टीसीपी भवन में हुई. जिसमें आरटीपीएस, ऑपरेशन भूमि दखल-देहानी, लगान वसूली, भूदान एवं सैरात वसूली पर विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी. जिलाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आरटीपीएस काउंटर या ऑनलाइन प्राप्त आवेदन को ड्यू डेट समाप्त होने से पूर्व हर हाल में निष्पादित कर लें. साथ ही यह भी ध्यान रखने को कहा गया कि कोई गलत व्यक्ति आरटीपीएस काउंटर पर आ कर फोटो न खिंचवाए और न ही बिचौलियों को प्रश्रय मिले.
अगर इस तरह के व्यक्ति की पहचान हो तो उनके विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई सुनिश्चित करें. डीएम ने रैन बसेरा के संबंध में सभी सर्वेक्षित परिवार को शत प्रतिशत जमीन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं ऑपरेशन भूमि दखल-देहानी के संबंध में सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि जो पर्चाधारी जमीन से बेदखल है वैसे पर्चाधारी को अविलंब चिह्नित करते हुए दखल दिलाना सुनिश्चित करें.
डीएम ने लगान वसूली से संबंधित कम लगान वसूली की स्थिति बने रहने पर खेद प्रकट किया. कहा कि लगान वसूली लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित होना चाहिए. भूदान के संबंध में भी डीएम ने कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने आशय से संबंधित सूची जिला के वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया.
लोक शिकायत निवारण के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिला लोक निवारण कार्यालय में उपस्थित होने वाले आवेदक को बतायें कि वे संबंधित अनुमंडल लोक शिकायत कार्यालय में आवेदन समर्पित करें. इससे आवेदनों का ससमय निष्पादन हो सकेगा. शेरात वसूली के संबंध में जिलाधिकारी श्री यादव द्वारा निर्देश दिया गया कि जो वसूली का कार्य जिला, अंचल एवं अनुमंडल स्तर से बंदोबस्ती नहीं हुआ, उसका विभागीय स्तर से किया जा रहा है. परंतु वसूली संतोषजनक नहीं है. इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता सह डीडीसी अखिलेश कुमार झा सहित एडीएम आपदा, सभी एसडीएम, डीसीएलआर, सीओ आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










