सुपौल : मंडल कारा से हत्यारोपी कैदी फरार

Updated at :10 Oct 2016 4:13 AM
विज्ञापन
सुपौल : मंडल कारा से हत्यारोपी कैदी फरार

सुपौल : मंडल कारा सुपौल से शनिवार को रहस्मय स्थिति में एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया. फरार कैदी मो कलीम अपनी पत्नी के हत्या के मामले में मंडल कारा में बंद था. 25 सितंबर को उक्त कैदी को वीरपुर उपकारा से सुपौल मंडल कारा स्थानांतरित किया गया था. कैदी के भागने की सूचना मिलते […]

विज्ञापन

सुपौल : मंडल कारा सुपौल से शनिवार को रहस्मय स्थिति में एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया. फरार कैदी मो कलीम अपनी पत्नी के हत्या के मामले में मंडल कारा में बंद था. 25 सितंबर को उक्त कैदी को वीरपुर उपकारा से सुपौल मंडल कारा स्थानांतरित किया गया था. कैदी के भागने की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव सदल बल मंडलकारा पहुंचे

और जेल के भीतरी परिसर स्थित विभिन्न वार्डों में सघन छापेमारी अभियान चला कर कैदी को तलाश करने का प्रयास किया. वहीं इस मामले को लेकर मंडल कारा के प्रभारी उपाधीक्षक श्रीमन नारायण हिमांशु ने बताया कि शनिवार की शाम कैदियों के रुटीन गिनती के समय एक कैदी के कम होने की जानकारी मिली. तत्काल जेल के सभी वार्ड को खाली करवा कर कैदियों के नाम के साथ नंबर का मिलान

सुपौल : मंडल कारा…
किया गया. इसके बाद विचाराधीन कैदी मो कलीम के गायब होने का मामला सामने आया. जेल के अन्य कैदी भी फरार कैदी के बाबत कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. वहीं थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि कारा उपाधीक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. कैदी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थलों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
शनिवार शाम कैदियों की रुटीन गिनती के दौरान हुआ खुलासा
पत्नी की हत्या का आरोपित था फरार कैदी कलीम
सदर थानाध्यक्ष ने शनिवार की रात्रि जेल के विभिन्न वार्ड में चलाया सर्च अभियान
महज 14 दिन पूर्व फरार कैदी को लाया गया था वीरपुर उपकारा से मंडल कारा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन