भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत

बलुआ बाजार : शनिवार को भीमपुर थाना अन्तर्गत उधमपुर पंचायत के काला गोबिन्दपुर गांव के वार्ड दो में भूमि विवाद के मामले हुई मारपीट में एक की मौत हो गयी. ज्ञात हो कि उक्त वार्ड के गुगल राम व चचेरे भाई जोगान्द राम के बीच बांस बाड़ी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. जहां जोगान्द राम […]
बलुआ बाजार : शनिवार को भीमपुर थाना अन्तर्गत उधमपुर पंचायत के काला गोबिन्दपुर गांव के वार्ड दो में भूमि विवाद के मामले हुई मारपीट में एक की मौत हो गयी. ज्ञात हो कि उक्त वार्ड के गुगल राम व चचेरे भाई जोगान्द राम के बीच बांस बाड़ी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. जहां जोगान्द राम ने डंडे से प्रहार कर गुगल राम को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने आनन फानन में गुगल राम को जीवन ज्योति अस्पताल फारबिसगंज ले गये. जहां इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही भीमपुर थाना पुलिस ने स्थलीय जांच कर शव को कब्जे में लिया. साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले के बाबत जोगानन्द राम को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










