12 सौ एमएल शराब के साथ एक युवक धराया

Updated at :10 Oct 2016 4:09 AM
विज्ञापन
12 सौ एमएल शराब के साथ एक युवक धराया

जदिया : थाना पुलिस ने रविवार के अहले सुबह ने कोरियापट्टी हाई स्कूल चौक समीप से देशी शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कोरियापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी मणिलाल […]

विज्ञापन

जदिया : थाना पुलिस ने रविवार के अहले सुबह ने कोरियापट्टी हाई स्कूल चौक समीप से देशी शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया.

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कोरियापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी मणिलाल मंडल हाई स्कूल चौक समीप एक पान दुकान के पास शराब बेच रहा है. जैसे ही पुलिस वाहन हाई स्कूल चौक के समीप पंहुची. पुलिस वाहन को देखते ही शराब बेच रहे मणिलाल मंडल झोला लेकर भागने लगा. जिस पर पुलिस के जवानों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया. झोले की तलाशी लेने के क्रम में झोला से 12 सौ एमएल देशी शराब बरामद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन